
रायपुर। 8 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसका शुभारंभ गुरूवार 7 फरवरी को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव करेंगें। कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाईन स्थित नवीन विश्राम गृह में दोपहर 12 बजे रखा गया हैं। राज्य के सभी जिलों में यह कार्यक्रम किया जाएगा। उक्त जानकारी स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह परिहार ने दी।