छत्तीसगढ़

संजीवनी 108/102 महतारी एक्सप्रेस 4 कर्मचरियो की हालत नाजुक

संजय सोनी,रायपुर। संजीवनी 108 / 102 महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों का आमरण अनशन का आज 10 वॉ दिन है। बता दे आप को की आमरण अनशन में बैठे कर्मचरियो की हालत गंभीर है। अभी तक संजीवनी 108 / 102 के 19 कर्मचारियों को मेकाहारा अस्पताल में एडमिड कराया गया है।

जिसमे से 4 कर्मचरियो की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। संजीवनी 108 / 102 महतारी के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर का कहना है की आज हमारे हड़ताल का 40 वॉ दिन है।और हमारे आमरण अनशन का 10 वॉ दिन है। हम अपनी 6 सूत्रीय मांग को लेकर पिछले 40 दिन से हड़ताल पर बैठे है।

Click to koin our WhatsApp Group

उसके बाद भी हमारी 6 सूत्रीय मांगों में ठेका प्रथा मुक्त कर कर्मचारी को शासन के अंतर्गत कार्य कार्य जाए, अप्रैल 2017 से वृद्धि किया गया न्यूनतम मजदूरी लागू कर एरियस सहित भुगतान करें, श्रम अधिनियम के अनुसार कार्यावधि 8 घंटे, अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त भुगतान, कर्मचारी के समस्याओं का उचित निराकरण हेतु शासन विशेष कमेटी गठित करने, वेतनमान निश्चित समय पर दिए जाने और परिवर्तनशील महंगाई भत्ता श्रम अधिनियम के अनुसार समय पर वृद्धि किया जाना है।

यह भी देखें : संजीवनी 108 और महतारी 102 के 2 कर्मचारी की हालत गंभीर

Back to top button
close