Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ में 7 केस… रायपुर में चौथा कोरोना पॉजिटिव मिला… UK से लौटने की जानकारी छिपाकर घर में रह रहा था…

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार को कोरोना वायरस का चौथा संक्रमित मिला। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय युवक यूके से लौटने के बाद देवेंद्र नगर स्थित घर में ही रह रहा था। जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी मिलीतो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।

प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7 हो गई। इससे पहले राजनांदगांव, भिलाई और बिलासपुर से भी कोरोना का एक-एक केस सामने आ चुका।



जानकारी के मुताबिक, यूके से लौटने के बाद युवक ने अपनी जानकारी छिपा रखी थी। स्वास्थ्य टीम ने युवक के सैंपल लिए और होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी।

युवक की शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नया केस मिलने की पुष्टि की है।
WP-GROUP

सबसे पहले रायपुर में 19 मार्च को सामने आया था पहला मामला

19 मार्च : रायपुर की समता कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली। वह लंदन से लौटी थी।

25 मार्च : 2 ,मामले सामने आए। पहला राजनांदगांव में और दूसरा रायपुर में ही। राजनांदगांव के भरकापारा निवासी 30 वर्षीय युवक थाईलैंड से घूमकर लौटा था। वहीं, रायपुर के सुभाष स्टेडियम इलाके की रहने 30 वर्षीया युवती लंदन से लौटी थी। जानकारी छिपाने पर युवती पर एफआईआर दर्ज की गई।



26 मार्च : 3 नए केस बिलासपुर, रायपुर और भिलाई में सामने आ गए। बिलासपुर के रामालाइफ में 64 वर्षीया महिला का सैंपल पॉजिटिव आया। महिला दुबई से लौटी थी और अपनी जानकारी छिपाई। वहीं, भिलाई जोन 2 के खुर्सीपार का रहने वाला युवक भी दुबई से लौटा।उसमें भी पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि रायपुर के रामनगर में 60 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव मिले। उनकी राज्य याविदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री नहीं है।

यह भी देखें : 

कोरोना : घर में कैद अनुष्का ने काटे विराट के बाल… देखें VIDEO…

Back to top button
close