क्राइमछत्तीसगढ़

नक्सलियों ने अदालत लगाकर ग्रामीण को उतार मौत के घाट, मुखबिरी का शक होने पर ली जान

कांकेर। नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या कर दी है। इसके लिए नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। रविवार रात को ग्रामीण गेंदलाल जैन को नक्सली अपने साथ ले गए थे। उसके बाद उसका शव मिला। कांकेर एसपी ने घटना की पुष्टि की है।

तोड़की थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमागांव में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया। मृतक जीप चलाता था। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक नक्सलियों ने मृतक को ले जाने पहले उसके पिता के साथ मारपीट भी की थी। ग्रामीण की हत्या के बाद नक्सलियों ने बैनर भी लगाया है।

यह भी देखे : VIDEO: डॉक्टर करता था छेडख़ानी, ट्रेनी छात्राओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा 

Back to top button
close