क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO छत्तीसगढ़: हफ्तेभर में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी…पति और सौतन ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम…

आरंग। आरंग पुलिस ने हफ्तेभर में ही अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। हत्या की इस वारदात को कोई और नहीं पति और सौतन ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

हफ्तेभर पहले आरंग के थानांतर्गत ग्राम पंधी के नहर किनारे मिली मृत महिला की हत्या की गुत्थी आरंग पुलिस ने सुलझा ली है। मृतिका की पहचान अटल विहार कॉलोनी निवासी बीबी सकीना खातून निवासी रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मृतिका के पति मो. नूर हुसैन और सौतन हलीमा खातून को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी आरंग के पास पारागांव में 8 साल से टायर और बैटरी रिपेयरिंग का कार्य करता था जो अपने दो बीवियों और 5 बच्चों के साथ आरंग के अटल विहार कॉलोनी में रहता था। आए दिन उसका अपनी पहले पत्नी मृतिका से विवाद होता रहता था।

जिससे परेशान होकर उसने 12 मार्च की रात को अपने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को पंधी के पास नहर में फेंक दिया था।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471