
दुर्ग। बुधवार की रात खिड़की की जाली तोड़कर बाल संप्रेक्षण गृह से फिर सात अपचारी बच्चे भाग गए, जिसमें से एक बालक वापस आ गया है। वापस लौटा बालक अपने घर पावर हाउस चला गया था जिसे उसकी मां ने उसे वापस संप्रेक्षण गृह छोड़ा। गुरुवार सुबह जब गिनती करने पर बच्चे कम मिले तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। जिसकी सूचना संप्रेक्षणगृह के अधीक्षक ने पुलगांव थाना एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों दे दी है।
बताया जा रहा है कि कक्ष क्रमांक 2 में सातों बच्चों को रखा गया था। सुबह जब केअर टेकर ने गिनती की तो बच्चे कम मिले। जिसकी सूचना मिलते ही सम्प्रेषण गृह के अधीक्षक भी पहुंचे और बच्चों की पतासाजी कर पुलिस और महिला एवं बाल विकास अधिकारी को इसकी सूचना दी गई। भागे हुए अपचारी बालक चोरी व धोखाधड़ी के आरोप में संप्रेक्षण गृह में रखे गए थे। जिसमें 6 बच्चों पर चोरी का आरोप है और एक अपचारी बालक पर धोखाधड़ी व कूट रचना का अपराध दर्ज है। पुलगांव पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही अपचारी बच्चों के घर के पते से संबंधित थाना में सूचना दे दी है।