छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: कोरोना वायरस को लेकर शासन का एक और फरमान जारी…अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने निर्देश…

रायपुर। राज्य शासन द्वारा वर्तमान में कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आगामी 31 मार्च तक अपने मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किया गया है। ताकि आवश्यकतानुसार उपचारात्मक उपाय किए जा सकें।



साथ ही यह भी कहा है कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे। अत्यंत आवश्यक परिस्थिति निर्मित होने पर ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।
WP-GROUP

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश के सभी विभाग प्रमुखों, अध्यक्ष राजस्व मण्डल, सभी संभागायुक्त, जिला कलेक्टर और विभागाध्यक्षों को इस आशय का आदेश जारी किया गया है।

यह भी देखें : 

PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नई कार्यकारिणी घोषित की…किसकी हुई छुट्टी…और किसको मिला मौका…पढ़ें पूरी खबर…

Back to top button
close