Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर और आस-पास के इलाकों में दिन में धूप… रात में चल रही ठंडी हवाएं…

रायपुर। मौसम में हुए बदलाव के चलते अब दिन में तेज धूप और रात में मौसम में ठंडक बनी हुई है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव ने न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आती है और ठंड में बढ़ोतरी होती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के जशपुर, सरगुजा क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो बाकी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत नहीं है। आने वाले दिनों में भी आसमान साफ रहेगा और मौसम भी शुष्क रहेगा। मौसम में हुए बदलाव के चलते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है।



मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बदलते मौसम को देखते हुए बस्तर, सरगुजा में शीतलहर के आसार नजर आ रहे थे, लेकिन अब ये आसार थोड़े कम हो गए है। जशपुर क्षेत्र में हालांकि कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से शीतलहर की स्थिति हो सकती है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि अब न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट के संकेत नहीं हैं। थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव जरूर बना रह सकता है। आने वाले दिनों में वह भी सामान्य हो जाएगा।

ठंडा रहा गर्म कपड़ा बाजार
बीते सालों की अपेक्षा ठंड कम पड़ने के कारण इस साल गर्म कपड़ा बाजार ठंडा रहा और गर्म कपड़ों के कारोबार में करीब 40 फीसद तक गिरावट आई। कारोबारियों द्वारा दिए जाने वाले आकर्षक आफर भी ग्राहकों को नहीं लुभा पाए।

इस प्रकार रहा न्यूनतम तापमान

रायपुर 13.9 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर 12.4 डिग्री सेल्सियस
पेंड्रा 09.5 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर 08.2 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर 09.0 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग 11.6 डिग्री सेल्सियस

Back to top button
close