कोरबा : नवयुवक गणेश उत्सव समिति ने किया डांस स्पर्धा का आयोजन, भाजपा नेता बद्री अग्रवाल ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

कोरबा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवयुवक गणेश उत्सव समिति, आर्य शिशु मंदिर बुधवारी द्वारा बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में अभाविप के पूर्व विभाग सह संयोजक भाजपा नेता बद्री अग्रवाल, नगर निगम के पूर्व पार्षद प्रवीण रत्नपारखी, समिति के संरक्षक शिव सोनी, शत्रुघन सोनी, अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता संदीप यादव, दीपक साहू अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों के साथ युवा वर्ग ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मदिन के अवसर पर उनका स्वागत करने के लिये हर वर्ष मनाया जाता है। पूरे भारत के लोग इसे मनाते हैं। वो लोगों के जीवन से सभी बाधाओं और मुश्किलों को हटाते हंै। साथ ही साथ उनके जीवन को खुशियों से भर देते हैं। कोई भी नया काम करने से पहले भारत में लोग भगवान गणेश की पूजा करते हैं। वो सभी बच्चों के लिये सबसे प्यारे भगवान हैं। बच्चे प्यार से उन्हें दोस्त गणेशा कहते हैं क्योंकि वो उनको प्यार करते हंै तथा ध्यान रखते हैं। साथ ही ऐसे आयोजनों से बच्चों में छुपी प्रतिभाएं भी उभरकर समाज के मध्य आती हैं।
कार्यक्रम का संचालन अभाविप के पूर्व नगर मंत्री, गणेश समिति के अध्यक्ष संजय सोनी ने किया। डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्रेया देवांगन, द्वितीय पुरस्कार सुषमा चन्द्रा, तृतीय पुरस्कार राहुल चन्द्रा तथा सांत्वना पुरस्कार संजू यादव, अभय यादव को भाजपा नेता बद्री अग्रवाल, संजय सोनी तथा समिति के पदाधिकारियों ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य प्रकाश सोनी, नितेश यादव, योगेश देवांगन, अभिजीत यादव, आर्यन महंत, धीरज देवांगन, शैलेन्द्र, राजेन्द्र, गौरव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।