खेलकूदछत्तीसगढ़यूथ

वन स्टेट-वन गेम…ओलंपिक में तीरंदाजी के प्रशिक्षण के लिए छत्तीसगढ़ का चयन…पदक जीतने के लिए खिलाडिय़ों को विशेष प्रशिक्षण सहित मिलेंगी विभिन्न सुविधाएं…

रायपुर। ओलंपिक खेलों में भारत की पदक जीतने की संभावनाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की पहल ‘वन स्टेट-वन गेम’ के तहत् छत्तीसगढ़ का तीरंदाजी खेल के लिए चयन किया गया है।



‘वन स्टेट-वन गेम’ के अंतर्गत राज्यों को चयनित खेल में बेहतर सुविधाएं, बेहरत प्रशिक्षण और खिलाडिय़ों को विभिन्न खेल र्स्पाधाओं के माध्यम से एक्सपोजर प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा खिलाडिय़ों को खेल तकनीक और खेल विज्ञान के संबंध में सहायता प्रदान की जाएगी।
WP-GROUP

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि इसके अंतर्गत विभिन्न खेल अकादमियां स्थापित की जा रही है। प्राधिकरण राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वसुविधायुक्त अत्याधुनिक खेल अकादमियों का संचालन करेगा। इससे राज्य में स्थापित उद्योगों का भी सहयोग लिया जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा ने बताया है कि भारत सरकार ने वर्ष 2024 और 2028 के ओलंपिक खेलों में पदक जीतने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तीरंदाजी सहित 14 खेलों का चयन किया है। केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों से चर्चा कर हर राज्य के लिए एक-एक खेल का चयन किया है। चयनित खेल में राज्य को विशेष दक्षता प्राप्त है।

इन राज्यों में चयनित खेलों में युवा प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण के साथ सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराकर खिलाडिय़ों को ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा। इस तारतम्य में ‘वन स्टेट-वन गेम’ के तहत् छत्तीसगढ़ का तीरंदाजी खेल के लिए चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की जीवनशैली में तीरंदाजी का खेल रचा-बसा है। आदिवासी अंचलों के युवाओं ने अनेक राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीते हैं।

यह भी देखें : 

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने हासिल की एक और उपलब्धि…टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला भारत सरकार द्वारा प्रमाणीकृत…

Back to top button
close