Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर
BIG BREAKING: पूर्व मंत्री विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष…

नई दिल्ली/रायपुर। भाजपा ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का ऐलान कर दिया है। अब वे विक्रम उसेंडी की जगह प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात का ऐलान किया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं ने भी विष्णुदेव साय के नाम पर सहमति दे चुके हैं। लेकिन कोरोना वायरस के कारण नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो सकी थी। लेकिन आज जेपी नड्डा ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।