क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

दंतेवाड़ा में STF के जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी……

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर है। नक्सल मोर्चे पर तैनात स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई है। जवान का नाम रामाराम स्वामी बताया जा रहा है। जवान पोटाली कैंप में पदस्थ था।



गुरुवार सुबह जवान ने कैंप में ही अपने सर्विस रायइल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद बाकी के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।
WP-GROUP

एसपी अभिषेक पल्लव ने की जवान केखुदकुशी की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि जवान रामाराम स्वामी ग्राम चला जिला सिककर राजस्थान का निवासी था। गुरुवार सुबह जवान ने पोटाली कैंप में अपने सर्विस रायइल से अपने गर्दन में गोली मार ली। फिलहालस आत्महत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है।



नारायणपुर में भी जवान ने की थी खुदकुशी
मालूम हो कि हाल ही में नारायणपुर में भी एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। ओरछा में छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (CAF) के जवान ने खुद को गोली मार ली थी। जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी थी, इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ओरछा थाने के बैरक में जवान ने खुदकुशी की थी।

यह भी देखें : 

कोरोना वायरस से जंग की तैयारी, भारत ने 15 अप्रैल तक रद्द किया वीजा, जानें क्या हैं नियम…..

Back to top button
close