CRPF ने किया नारी शक्ति का सम्मान… अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का किया आयोजन…

बीजापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुरदण्डा में CRPF F/222 वी वाहिनी के द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सरपंच ग्राम मुरदण्डा, श्रीमती सुनीता कक्केम, व महिला पंचायत सदस्य, CRPF कैम्प मुरद्ण्डा से निरीक्षक महेश निठारवाल, निरीक्षक मुकेश मीना व अन्य कमांडोज भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता 75 वर्षीय उम्रदराज महिला पाकली देवी ने की।
CRPF अधिकारियों ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए बताया कि लडका-लडकी में कभी भी भेदभाव ना करें। हमें पुरूषो के तरह ही बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ, व्यवसाय व कल्याण पर भी बराबर ध्यान देना चाहिए।
बच्चो की शादी जल्दी नही करे। उनको व्यवस्क व जिम्मेदार होने पर ही शादी करें। दहेज नही लेना है ना ही देना है। सरकारी सुविधओं का फायदा लेकर तरक्की करे।
नक्सलवादी गतिविधियों से दूर रहे व अपने परिवार समाज व देश की तरक्की में भागीदार बने। कार्यक्रम का आयोजन 222 वी वाहिनी CRPF कमाण्डेण्ट श्री. पी. कुजूर के दिशा निर्देश में किया गया था।
इसी दौरान CRPF द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत उपस्थित महिलाओं को साडियंाॅं भेट करके सम्मानित किया गया। युवा महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
अन्त में सरपंच सुनीता कक्केम ने भी उपस्थित महिला समूह को जागरूक होकर महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थय व अन्य सरकारी योजनाओें के बारे में जानकरी देते हुए CRPF को सदैव तत्पर सुरक्षा व सेवा के लिए ग्राम वासियों की तरह से धन्यवाद दिया।