ट्रेंडिंगवायरलस्लाइडर

ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद 27 साल की युवती को मिला 103 बुजुर्ग का साथ…दोनों ने कर ली शादी…अब लड़की है गर्भवती…

नई दिल्ली। हम आपको एक ऐसी खबर पढ़ा रहे हैं जिसे पढऩे के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। अब तक आपने शादी को लेकर तरह-तरह के खबर सुने होंगे लेकिन आपने ये नहीं सुना होगा की 103 साल का बुजुर्ग अपने से 76 साल छोटी लड़की से शादी कर की हो, हां ये सच है।

इतना ही नहीं अब लड़की गर्भवती है और बहुत जल्द बच्चे को जन्म देने वाली है। ये खबर पढऩे के बाद आप भी यही कहेंगे कि उम्र तो बस कैलेंडर होती है।



इंडोनेशिया के रहने वाले 103 वर्षीय पुआंग कट्टे ने 27 वर्षीय महिला से शादी रचाकर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गए हैं। 76 साल छोटी महिला को अपनी दुल्हनिया बना कर दुनिया को सोच में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुआंग एक डच कर्नल हैं। उन्होंने 1945-1949 की लड़ाई में हिस्सा लिया था। दुल्हन इंडो अलंग के एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें यह नहीं पता था कि दूल्हे (पुआंग) की उम्र कितनी है, लेकिन उन्हें इतना जरूर पता था कि उसकी उम्र 100 के पार होगी।
WP-GROUP

शादी के बाद जब दूल्हा-दुल्हन की सही उम्र का खुलासा हुआ, तो सब हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि दूल्हा बने पुआंग ने लड़की वालों को दहेज भी दिया है। उन्होंने करीब 25 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी देकर महिला से शादी रचाई है।

लिन्टास आई न्यूज के मुताबिक, बुजुर्ग पुआंग की महिला से उस वक्त पहली बार मुलाकात हुई, जब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करने जा रही थी, क्योंकि वह उसे धोखा दे रहा था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शारीरिक संबंध भी बन गए। इस दौरान महिला ने पाया कि वह गर्भवती है, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।



अगर आपको यह जानने की इच्छा हो रही है कि क्या दादा की उम्र का यह बुजुर्ग पिता बनने वाला है, तो इसका जवाब है हां। 103 वर्षीय पुआंग एक अजन्मे बच्चे के पिता हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुआंग की नई-नवेली पत्नी की यह दूसरी शादी है। उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया था, क्योंकि वह उनका अपमान करता था और शायद उन्हें मारता-पीटता भी था। बताया जा रहा है कि फिलहाल पुआंग और उनकी नई-नवेली दुल्हन दक्षिणी सुलावेसी में पुआंग के घर पर आराम से रह रहे हैं।

यह भी देखें : 

अकेली लडक़ी ने प्रेमी को बुला लिया घर में… बेडरूम में साथ थे दोनों… तभी अचानक लौट आई मां और अंदर का नजारा देखकर…

Back to top button
close