छत्तीसगढ़स्लाइडर

प्रदेश की महिलाओं में बढ़ी आत्मनिर्भरता…क्षेत्रीय विधायक विकास ने कहा…पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कर रही है बराबरी से काम…

रायपुर। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास उपाध्याय ने विभिन वार्डो का दौरा किया। इस दौरान जनता के बीच जाकर मनाया महिला दिवस एवं प्रदेश की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने बहुत सी योजनाएं लागू कर रही है। जिससे महिलाएं स्वयं स्वालम्बन बने।



वहीं महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं द्वारा संचालित आइसक्रीम पार्लर का विधायक विकास नेे उद्घाटन किया। यह आइसक्रीम पार्लर पूर्णत: महिलाओं द्वारा संचालित है पश्चिम विधानसभा विकास ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लोकवाणी की 8वी कड़ी का प्रसारण किया गया।

लोकवाणी कार्यक्रम में महिलाओं के शसक्तीकरण पर विशेष जोर देकर सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जोर दिया गया। वहीं महिला दिवस के अवसर पर विधायक विकास उपाध्याय ने एक पंक्ति प्रस्तुत करते हुए कहा
अपना वजूद भुलाकर हर एक किरदार निभाती है,
कैसे करे शुक्रिया उनका जो घर को स्वर्ग बनाती है,
पूरा घर है जिनका,रहता है ऋणी वो वही है गृहणी


WP-GROUP

प्रदेश की महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है और आज प्रदेश की महिलाएं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। प्रदेश की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में बराबरी से काम कर रही है।

यह भी देखें : 

बिरगांव परिक्षेत्र दवा विक्रेता संघ ने किया महिलाओं का सम्मान…सचिव लोकेश साहू ने कहा…संकोच नहीं निसंकोच रखे अपनी बात…महिलाओं को है पूरा अधिकार…

Back to top button
close