रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पद्मश्री सम्मान प्राप्त छत्तीसगढ़ की विभूतियों ने मुलाकात की। हर महीने मिलने वाली सम्मान निधि में बढ़ोत्तरी की मांग की। इस पर सीएम ने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित राज्य की विभूतियों का मान-सम्मान बढ़ाने किए जाएंगे हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि पद्मश्री सम्मान प्राप्त व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा हर महीने सम्मान निधि के रूप में पांच हजार रूपये की राशि दी जा रही है। इसमें बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए।
प्रतिनिधि मंडल में पद्मश्री प्राप्त व्यक्तियों के परिचय पत्र राज्य सरकार से जारी करने का आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल ने पद्मश्री प्राप्त व्यक्तियों के निधन पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का आग्रह भी किया।
प्रतिनिधि मंडल में पद्मश्री चिकित्सा क्षेत्र के डॉ. ए.टी.के.दाबके, पुरातत्वविद डॉ. अरूण शर्मा, कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे, मूर्तिकार जे.एम. नेल्सन, संगीतज्ञ मदन चैहान, अभिनेता एवं गायक अनुज शर्मा, बस्तर बैण्ड के अनूप रंजन पाण्डेय, लोक गायिका ममता चंद्राकर, राष्ट्रीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सबा अंजुम और समाजसेविका शमशाद बेगम शामिल थीं।
यह भी देखें :
Add Comment