Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: CAF के जवान ने खुद को मारी गोली… इधर नक्सलियों ने लूटे हथियार…

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के घोर नक्सल (Naxal) प्रभावित नारायणपुर (Narayanpur) जिले के ओरछा से बड़ी खबर है। नक्सल मोर्चे पर तैनान छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (CAF) के जवान ने खुद को गोली मार ली है।

जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी, इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ओरछा थाने के बैरक में सुबह सीएएफ जवान अनिल यादव ने खुद को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर कुछ और जवान पुहंचे। इसके बाद घटना की जानकारी आला अफसरों को दी गई।



नारायणपुर (Narayanpur) के एसपी मोहित गर्ग (SP Mohit Garg) ने घटना की पुष्टि की है। मौके पर पहुंचे जवानों ने जब तक अनिल यादव को देखा, तब तक वो मर चुका था। फिलहाल आत्महत्या का मामला दर्ज कर ही जांच की जा रही है। आत्महत्या का कारण अज्ञात ही बताया जा रहा है।
WP-GROUP

यहां लूटे हथियार
नारायणपुर में नक्सलियों ने भी एक वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने बजार से लौट रहे जवान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उससे इसांस राइफल लूट लिए। हमले में जवान को गंभीर चोट लगी है। उसे इलाज के लिए भेजा गया है। ओरछा थाना क्षेत्र में ही लगे बाजार से जवान लौट रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने उसपर हमला कर दिया।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING: टीम इंडिया ने रचा इतिहास… पहली बार महिला T20 WORLD CUP के फाइनल में बनाई जगह… इस टीम से खिताबी जंग संभव…

Back to top button
close