छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO रायपुर : भाजपा पार्षदों का निगम कार्यालय में हल्ला बोल… अश्वनीनगर, डंगनिया, सुंदरनगर सहित कई वार्डों में गंदे पानी की शिकायत…

रायपुर। पिछले कुछ दिनों से नगर निगम के सुंदर नगर, अश्वनीनगर, डंगनिया, लाखेनगर सहित कई वार्डों में गंदे पानी की लगातार शिकायत आ रही है। इसे लेकर आज भाजपा पार्षदों ने निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। सुंदरनगर वार्ड के पार्षद मृत्युंजय दुबे के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने प्रदर्शन किया।



मृत्युंजय दुबे ने कहा- गंदे पानी की शिकायत को लेकर भाजपा पार्षदों ने आज निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। महापौर की अनुपस्थिति में आयुक्त से चर्चा की गई। आयुक्त ने जानकारी दी कि डंगनिया स्थित पानी टंकी की सफाई की जा रही है। जल्द ही वार्ड के नागरिकों को स्वच्छ पेजयल उपलब्ध होगा।
WP-GROUP

वहीं भाजपा पार्षदों का कहना है कि बदबूदार पानी पीने की वजह से दलदल सिवनी इलाके में 50 से ज्यादा लोग डायरिया की चपेट में हैं। भाजपा पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर व्यवस्था ठीक नही हुई तो निगम कार्यालय बंद करेंगे।

देखें वीडियो…

यह भी देखें : 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन डे 12 मार्च से… कोहली टीम में या बाहर…आज होगा फैसला…इन 3 खिलाडिय़ों को मिलेगा मौका…

Back to top button
close