छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : विधायक देवेन्द्र यादव की दरियादिली…मदद मांगने पहुंचे दिव्यांग वृद्ध दम्पति तो तत्काल ही दे दिया चेक…

भिलाई। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने रविवार को अपने सेक्टर 5 स्थिति कार्यालय में जनदर्शन लगाया। जहां सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। यहीं बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को सुन कर उनकी शिकायतों के निराकरण और समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया।


वहीं एक वृद्ध दम्पत्ति भी विधायक व महापौर देवेंद्र यादव के पास पहुंचे। जिन्होंने आर्थिक सहायता की मांग। वृद्ध दम्पत्ति की मदद करते हुए विधायक व महापौर देवेंद्र यादव उन्हें 5 हजार रुपए की सहायता करते हुए, उन्हें 5 हजार रुपए का चेक प्रदान किया।



विधायक के हाथों से चेक पाकर वृद्ध दम्पत्ति के चेहरे खुशी से खिल गए और उन्होंने विधायक देवेंद्र यादव को दिल से आर्शीवाद दिया। खुर्सीपार शिवाजी नगर स्टैट बैंक पास रहने वाले 62 वर्षीय धुरी साव नेत्रहीन है और उनकी पत्नी 50 वर्षीय सुनयना देवी बोल नहीं सकती।

धुरी साव ने बताया कि दोनों दिव्यांग है, उनका देख रेख करने वाला भी कोई नहीं है। दो बेटी है, दोनों की शादी हो गई। जैसे तैसे भगवान भरोसो इनका गुजारा चलता है। ऐसे में आर्थिक मदद के लिए विधायक देवेंद्र यादव के कार्यालय पहुंचे। 
WP-GROUP

जहां विधायक देवेंद्र यादव ने उनकी तत्काल मदद की और कहा कि कभी भी कोई दिक्कत रहे, वे उनकी हमेशा मदद करेंगे। उनका आर्शीवाद और प्यार ही उनके लिए महत्वपूर्ण है। जनदर्शन में शहर के सैकड़ों लोग पहुंचे।

सभी ने अपनी समस्याएं और मांग लेकर पहुंचे थे। जिसमें से अधिकांश आर्थिक सहायता से लेकर रोजगार, पीएम आवास, व्यापार आदि के लिए मदद की मांग किए। यहीं मानिकपुरी समाज के लोगों ने रूवाबांधा के पार्षद राजेंद्र रजक के साथ विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की और उन्हें प्रतिक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : नियमितीकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने दिया धरना… 5 हजार कर्मचारियों की छंटनी के चलते निकाली ध्यानाकर्षण रैली

Back to top button
close