छत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर: 36 नवपदस्थ डिप्टी कलेक्टर पहुंचे व्हाईट हाउस…अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत…प्रशासनिक कामकाज के बताए गुर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवपदस्थ 36 डिप्टी कलेक्टर्स सोमवार को रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय व्हाईट हाउस पहुंचे। व्हाईट हाउस में रायपुर निगम के अधिकारियों ने नवपदस्थ डिप्टी कलेक्टर्स का आत्मीय स्वागत किया।



निगम अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य ने सभी नवपदस्थ डिप्टी कलेक्टर्स का स्वागत किया। अपर आयुक्त श्री भट्टाचार्य ने निगम कार्यपालन अभियंता राजेश शर्मा, सहायक अभियंता निशीकांत वर्मा, उपअभियंता विकास साहू की उपस्थिति में निगम मुख्यालय के तृतीय तल के सभा कक्ष में शासन द्वारा हाल ही में नवपदस्थ 36 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर्स को रायपुर नगर पालिक निगम के प्रशासनिक कामकाज एमआईसी, सामान्य सभा की बैठक कार्यवाही सहित केन्द्र सरकार, राज्य शासन एवं नगर निगम की विकास व निर्माण योजनाओं उनके क्रियान्वयन एवं लोककल्याणकारी कार्यों की गतिविधियों शहर की जनता के मध्य उन्हें जागरूक बनाने होने वाली गतिविधियों नगर निगम रायपुर में नगरवासियों के लिये स्वच्छता की जनशिकायतों के त्वरित निदान हेतु प्रारंभ की गई।


WP-GROUP

महापौर स्वच्छता हेल्प लाईन 9301953294 के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने नगर निगम रायपुर के मुख्यालय के विभिन्न विभागों एवं उनके क्रिया कलापों व गतिविधियों सहित सभी 8 जोनों एवं उसके माध्यम से वार्डों में संचालित कार्यों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, जनसमस्याओं को सुनकर उनके निदान की कार्यवाही से विस्तार के साथ अवगत कराया। निगम अधिकारियों ने शासन के नवपदस्थ प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर्स को अपने प्रशासनिक अनुभव के आधार पर प्रशासनिक कामकाज के गुर सिखलाएं।

यह भी देखें : 

 

(बड़ी खबर) निर्भया गैंगरेप : दोषी पवन गुप्ता की क्यूरेटिव याचिका सुुप्रीम कोर्ट ने की खारिज… मंगलवार को होने वाली फांसी को भी टालने से किया इनकार…

Back to top button