
रायपुर। यातायात पुलिस रायपुर द्वारा एक और कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने हेलमेट अभियान कार्रवाई की अपार सफलता के बाद शहर के अंदर एवं बाहर तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर लगाम कसने अभियान शुरू की है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर, आरिफ शेख के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर द्वारा राजधानी रायपुर की यातायात को सुगम सुरक्षित बनाए जाने हेतु पिछले एक माह से बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर अभियान कार्रवाई चलाया जा रहा था। जिसके परिणाम स्वरूप 90 परसेंट वाहन चालकों के सिर पर हेलमेट दिखने लगा। इस अभियान की सफलता के पश्चात शहर के भीतर एवं बाहर लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों पर लगाम कसने यातायात पुलिस ने अगला अभियान शुरू किया।
इस अभियान के तहत 1 मार्च को शहर के आठ दुर्घटना जन्य क्षेत्रों पर चेकिंग अभियान लगा कर तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर अभियान चलाया गया जिसके तहत 120 से अधिक वाहन चालकों पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों से अपील है कि वे निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं वाहन संचालन के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें। स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रहने दें।
यह भी देखें :
दिल्ली हिंसा में बढ़ा मौत का आकंड़ा, अब तक 46 लोगों ने गंवाई जान, काबू में हालात