वायरल

अनोखा मामला: सांप ने निगल लिया तौलिया…लोगों ने पहुंचाया अस्पताल…डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान…VIDEO वायरल…

सांप का नाम सुनते हैं तो सिहरन से होने लगती है। जब नाम जहरीले और अजगर का आए तो दहशत और बढ़ जाती है, लेकिन हम यहां जिस मामले की चर्चा कर रहे हैं वह थोड़ा अलग है। यहां एक सांप ने कुछ ऐसा निगल लिया, जिससे कल्पना करना मुश्किल है।

सोशल मीडिया पर सांप द्वारा तौलिया निगलने का फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तौलिया निगलने के बाद डॉक्टरों ने बड़ी मशक्कत कर उस तौलिए को उसके पेट से बाहर निकाला। सांप के मुंह से तौलिया निकालने का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।



बताया जा रहा है सांप का ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया का है, जहां कुछ लोगों को एक सांप समंदर के किनारे मिला। वह देखने से काफी भारी भरकम लग रहा था। लोगों ने कहा कि वह सांप न तो चल पा रहा था और न ही हिला पा रहा था।

जब लोगों ने उसे देखा तो वे समझ गए कि जरूर सांप ने कोई भारी चीज निगल ली है, जिसके बाद लोग सांप को एनिमल हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने जब उसका परीक्षण किया तो वो भी हैरान हो गए। डॉक्टरों ने जब गहराई से सांप की जांच की तो पता चला कि उसने एक तौलिया निगल लिया है।
WP-GROUP

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके पेट में फंसे तौलिए को एक उपकरण के जरिए बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक तौलिया निकालने के बाद अब सांप पूरी तरह स्वस्थ है। उसे वापस समंदर के किनारे छोड़ दिया गया है

यह भी देखें : 

सोशल मीडिया पर Viral हो रहा है जोमैटो का ये डिलीवरी बॉय… VIDEO देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471