Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: IT छापे के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन…गांधी मैदान से आयकर कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी…

रायपुर। प्रदेश में विगत दो दिनों से लगातार एक के बाद पड़े रहे आईटी छापे के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

 

शनिवार को राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में भारी संख्या में कांग्रेसी जुटे और धरना- प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी आयकर कार्यालय का घेराव करने निकले।



जिसके चलते आयकर दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आयकर दफ्तर जाने वाली मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बड़े-बड़े बैरिगेट्स भी लगाए गए हैं। लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता बेरिकैंट्स तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं।
WP-GROUP

धरना-प्रदर्शन में प्रदेश भर से कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं। धरना में पूरे प्रदेश के कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, विधायक, नगरीय निकायों में कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं।

यह भी देखें : 

पीएल पुनिया ने IT छापे को केंद्र की साजिश बताया…CM भूपेश बघेल के Tweet को किया रीट्वीट…

Back to top button
close