छत्तीसगढ़स्लाइडर

किसानों की हुई जीत…झुकी सरकार खरीदेगी टोकन प्राप्त किसानों का धान…पूनम चंद्रकार

रायपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चन्द्राकर ने राज्य सरकार द्वारा टोकन प्राप्त किसानों से धान खरीदने के निर्णय को किसानों की जीत बताया है। पूरे प्रदेश में हमारे पार्टी एवम विभिन्न किसान संगठन के आंदोलन धरना प्रदर्शन के बाद देर से सही किसानों की मांग पर धान खरीदने के लिए राजी हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हम धन्यवाद देते है। उन्होंने इस बड़े संघर्ष में साथ खड़े सभी किसानों को धन्यवाद एवं बधाई दी है।

चन्द्राकर ने कहा कि हालांकि यह एक छोटी सी जीत ही है। वैसे हर किसान का दाना-दाना धान खरीदना चाहिए जो धान बेचना चाहते हो और जिन्हें उत्पीडि़त किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। किसानों की हर पीड़ा के साथ भाजपा है। किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का एक-एक दाना धान खरीदी नहीं हो जाता।





WP-GROUP

उन्हें 2500 रूपए. प्रति क्विंटल कीमत और दो वर्ष का बकाया बोनस समेत उनकी अन्य तमाम मांगे पूरी नहीं करती, तब तक भाजपा चैन से नहीं बैठेगी। छ:ग सरकार को ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों को उसका फसल नुकसान का निरीक्षण परीक्षण करवा कर तत्काल मुवावजा देना चाहिए। चन्द्राकर ने कहा कि यह समय कांग्रेस सरकार के लिए आत्ममंथन का भी है। उसे यह ध्यान रखना चाहिए कि जिनके सहारे वे गद्दी पर बैठे हैं उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल न करें। साथ ही अपने ही अन्नदाताओं पर लाठी नहीं बरसाने जैसा दुस्साहस न करें।

यह भी देखें : 

विपक्ष दल के विधायक दिखे काले कपड़ों में…कांग्रेस सचिव ने कहा कर रहे है नौटंकी…15 साल की सरकार में बनी है घोटालों की लिस्ट…

Back to top button
close