बलौदाबाजार। जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ आशुतोष पाण्डेय ने जिले के विभिन्न गोठनों का निरीक्षण किया। इनमें जनपद पंचायत बलौदाबाजार के अंतर्गत ग्राम पंचायत पण्डरिया, बाजारभाठा, मरदा एवं अहिल्दा में गोठान एवं पंचायत विभाग से सम्बंधित अन्य विभिन्न कार्यो का निरीक्षण किया गया।
ग्राम पंचायत पण्डरिया में आवास कॉलोनी का निरीक्षण किया गया, वहां पूर्व से स्वीकृत जगहों वृक्षारोपण (गार्डन) निर्माण प्रारंभ नही होने के चलते उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों को फटकार लगाई गई एवं 15 दिन में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया।
साथ ही जनपद पंचायत सीईओ बलौदाबाजार को आवास कॉलोनी में स्वीकृत शौचालय निर्माण एवं हितग्राहियों के घरो में विद्युत मीटर कलेक्शन कार्य को 2 हफ़्ते में पूर्ण कराने हेतु निर्देष दिया गया है।
ग्राम पंचायत बाजारभाठा में गौठान का निरीक्षण किया गया, जहां गौठान में सँख्या के हिसाब से कम जानवर मिले इस पर भी जिला पंचायत सीईओ ने नाराजगी व्यक्त किया। साथ ही वहां उपस्थित ग्रामवासी एवं अन्य महिला स्व सहायता समूह आदि से बात कर गोठान सम्बंधित समस्या को जाना।
उन्होंने वहां महिला समूह से कहा आप सभी मिलकर अधिक मात्रा गोबर इक_ा कर जैविक खाद बनाये ताकि उनका अच्छे से बाज़ार में विक्रय किया जा सकता है।इससे आप लोगों को ही आमदनी में वृद्धि होंगी जो हमारे मुख्यमंत्री जी का सपना है। ग्राम पंचायत मरदा में बिहान योजना के तहत स्व सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यो को निरीक्षण किया गया।
उजाला स्व सहायता समूह द्वारा जानकारी दी गई है कि उनके द्वारा कपड़ा धोने का डिटर्जेंट बनाया जाता है जिससे प्रतिदिन 4 से 5 क्विंटल कपड़ा धोने का डिटर्जेंट बनाया जाता है जिससे प्रति दिन लगभग 25 सौ रू. का एवं प्रति माह में लगभग 50-75 हजार रू. का लाभ मिलने की जानकारी दी गई।
आरती स्व सहायता समूह द्वारा जानकारी दी गई की उनके द्वारा कपड़ों का बैग बनाया जाता है, समूह द्वारा माह में 1 सौ से 150 बैग बनाया जाता है, तथा प्रति माह 25 हज़ार से 30 हज़ार रू. का लाभ होने की जानकारी दी गई।
जय लक्ष्मी मॉ स्व सहायता समूह द्वारा जानकारी दी गई कि उनके द्वारा मशीन से दिया जलाने का बाती बनाने का कार्य किया जाता है जिसमें उनके द्वारा प्रतिदिन 2 किलो रूई का बाती बनाया जाता है जिससे माह में लगभग 20 हज़ार रू. का लाभ होने की जानकारी दी गई।
जिला पंचायत सीईओ ने इन समूहों द्वारा कार्य की सरहाना करतें हुए प्रशंसा की। साथ ही उनके कार्यों को शीघ्र ही कलेक्टर से अवगत कराते हुए यहाँ आने के लिये आमंत्रित करूँगा। इन स्व सहायता समूहो का आय-व्यय रजिस्टर का संधारण अच्छे से करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों एवं स्व सहायता समूहों के सचिवों को निर्देश दिये।
ग्राम पंचायत अहिल्दा में कृषक श्री हलधर साहू पिता श्री बुधराम साहू की बाड़ी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया की वर्ष 2015-16 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रीप सिंचाई उपकरण तथा वर्ष 2016-17 में राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन योजना के तहत नेट हाऊस प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया इस योजना के लाभ मिलने के पहले 0.4सौ हेक्टेयर में कृषि करनें में 50 हजार रू. का लाभ होता था। परन्तु योजना के लाभ होने से उत्पादन में वृध्दि हुई है अब इतने ही जमीन में 2 से 2.50 लाख रू. की आमदनी हो जाती हैं। वर्तमान में बाड़ी में फुल गोभी, पत्ता गोभी, बैगन ,टमाटर इत्यादि की खेती की जा रही है।
उसी तरह ग्राम पंचायत पण्डरिया कृषक श्री हरप्रसाद पिता श्री गणेश राम पटेल की बाड़ी का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि 2014-15 में राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन योजना से पैक हाउस बनाया गया जिसमें सब्जी को तोडक़र ग्रेडिंग कर पैकिंग किया जाता है।
वर्ष 2018-19 में डी.एम.एफ. योजना से नेट हाउस का निर्माण कराया गया जिससे फसल में रोग एवं कीट कम लगता है। पूर्व में आधुनिक संसाधन न होने से उत्पादन भी कम होता था। जिससे 60 से 70 हजार की आमदानी ही होती थी।
पर छत्तीसगढ़ सरकार से नेट हाउस की प्राप्ति होने पर फसल उत्पादन में वृध्दि हुआ है। अब 1.50 लाख से 1.60 लाख की आमदनी हो जाती हैं। इस निरीक्षण दौरान अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान भी उपस्थित रहे।
यह भी देखें :
Add Comment