छत्तीसगढ़स्लाइडर

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रुस्तम सारंग ने फिर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान…आल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता स्वर्ण पदक…

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रुस्तम सारंग ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उन्होंने आल इंडिया पुलिस गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्ण पदक जीता है।




छत्तीसगढ़ पुलिस के टीम मेनेजर उप पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार आल इंडिया पुलिस गेम्स करनाल हरियाणा में आयोजित किया गया था। स्पर्धा में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रुस्तम सारंग ने उम्दा प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीता।
परिणाम इस प्रकार हैं-
रुस्तम सारंग(छ.ग.)
स्नेच-109 किलोग्राम
क्लीन एंड जर्क-143 किलोग्राम
टोटल-252 किलोग्राम


WP-GROUP

आयुष(सीआरपीएफ)
स्नेच-115 किलोग्राम
क्लीन एंड जर्क-136 किलोग्राम
टोटल-251 किलोग्राम

अर्जुन (तमिलनाडु)
स्नेच-109 किलोग्राम
क्लीन एण्ड जर्क-134 किलोग्राम
टोटल-244 किलोग्राम।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बागवानी फसल खराब…बीमा क्लेम के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी…उद्यानिकी संचालनालय ने किया जारी…

Back to top button
close