रायपुर। भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ में इस बार नई पर्यटन नीति लाएगी। 29 फरवरी को होने वाले कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी मिल सकती है। सतरेंगा बांगो डैम को भी पर्यटन स्थल का पहचान मिलेगा।
कैबिनेट में पर्यटन प्रोत्साहन योजना पर भी मुहर लग सकती है। नई पर्यटन नीति से प्रदेश की संस्कृति विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य को निखारने की कोशिश की जा रही है। ज्ञात हो कि इस बार भूपेश कैबिनेट की बैठक 29 फरवरी को कोरबा के सतरेंगा बांगो डैम में होगी। पहली बार कैबिनेट की बैठक इस प्रकार डैम में की जा रही है।
यह भी देखें :
Add Comment