छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

नगरीय निकाए चुनाव में एनसीपी दिखाएंगी दम…बैठकों का दौर शुरू…प्रचार के दौरान शामिल होंगे राष्ट्रीय नेता-नीलकंठ त्रिपाठी

रायपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की आज निगम चुनाव को लेकर राजधानी में पहली बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नीलकंठ त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई।



त्रिपाठी ने बताया कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज रायपुर में प्रथम बैठक रखी गई है सभी कार्यकर्ता वार्ड स्तरीय जनता से रु -ब- रु हो कर कार्य करना चालू कर दिए है।


WP-GROUP

इस बार प्रदेश में एनसीपी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी कार्यकर्ताओ को ध्यान में रखते हुए टिकट का वितरण करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही प्रदेश की आगामी बैठक रखी जायेगी।

जिसमे पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित होकर चुनावी शंखनाद की हुंकार भरेंगे। इस बार किसी भी कार्यकर्ता को नाराज नही किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यरूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नावेल वर्मा के अध्यक्षता में रखी जायेगी। त्रिपाठी ने बताया कि इस बार चुनाव प्रचार में राष्ट्रीय नेता भी उपस्थित रहेंगे।

यह भी देखें : 

राष्ट्रीय साहू युवा विकास महासमिति का शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह होगा ग्राम कठोली में…14 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय पदाधिकारियों का जमवाड़ा-लोकेश साहू

Back to top button