मनोरंजनवायरल

खेसारी के इस होली सॉन्ग का YouTube पर तहलका…10 करोड़ लोगों ने देखा…जानें ऐसा क्या है खास…

होली के आने में 15 दिन से भी कम बचे हैं। ऐसे में यू-ट्यूब पर होली के गानों का सर्च बढ़ गया है और इस सर्च में हाल में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना एक भोजपुरी सॉन्ग है। होली का वायरल हो रहा यह गाना है भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बिग बॉस के सीजन 13 के पार्टिसिपेंट रह चुके खेसारी लाल यादव का।

एक महीने में 10 करोड़ लोगों ने देखा
गाने का नाम है भतीजवा के मौसी जिंदाबाद  इस गाने ने रीलीज होने के साथ ही तहलका मचा दिया है। भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के इस होली गाने को एक महीने में 10 करोड़ लोग देख चुके हैं।



Khesari Lal Yadav का यह होली सॉन्ग उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है।

आदिशक्ति फिल्म के श्याम सुंदर ने इस गाने का संगीत दिया है और अखिलेश कश्यप ने इसे लिखा है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अनीशा पांडे भी दिख रही हैं। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री बेहतरीन दिखाई गई है।
WP-GROUP

पहले इस गाने का ऑडियो वर्जन रीलीज किया गया और फिर वीडियो वर्जन भी रीलीज किया गया। दोनों वर्जन को मिलाकर अब तक करीब 10 करोड़ लोग इसे देख चुके हैं।

रीलीज होने के बाद से जिस तेजी से यह गाना लोगों तक पहुंच बना रहा है, ऐसे इस बात के भी कयास लगने शुरू हो गए हैं कि यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री में एक रिकॉर्ड कायम कर सकता है।

यह भी देखें : 

मंगलवार के दिन इन राशियों के जातकों को मिलेगा मान सम्मान और होगा धन- लाभ…

Back to top button
close