छत्तीसगढ़स्लाइडर

बड़े बकायादारों पर सख्त निगम प्रशासन…कृष्णा टाकीज को किया सील…8 लाख से अधिक का टैक्स बकाया…

रायपुर। नगर निगम राजस्व वसूली को लेकर सबसे पहले बड़े बकायादारों पर शिंकजा कस रही हैं। जिसके चलते आज चावला इंटरप्राईजेस द्वारा 4 सालो से टैक्स नहीं पटाए जाने पर निगम ने कार्यवाही करते हुए कुर्की वारंट निकालकर कृष्णा टाकीज को सील लगाकर बंद कर दिया हैं।



जानकारी के मुताबिक समता कालोनी क्षेत्र स्थित चावला इंटरप्राईजेस के कृष्णा टाकीज भवन को वित्त वर्ष 2016-17 से वित्त वर्ष 2019-20 तक 4 वर्षो का निगम करों का कुल बकाया रकम 8 लाख 85 हजार 642 रूपए अब तक नही पटाया गया है जिसके चलते यह कुर्की वारंट की तामिली करते हुए कृष्णा टाकीज भवन को ताला लगाकर सील बंद कर कडी कार्यवाही की गई।

WP-GROUP

नगर निगम जोन 5 के जोन कमिश्नर अरूण कुमार धु्रव के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी वल्लभ शर्मा, जोन सहायक अभियंता आरएन पटेल सहित जोन 5 राजस्व अमले के कर्मचारियों की उपस्थिति में यह कार्यवाही की गई हैं।

इस मामले में निगम जोन 5 कमिश्नर धु्रव एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी शर्मा ने बताया कि महापौर एजाज ढेबर, आयुक्त सौरभ कुमार एवं राजस्व विभाग अध्यक्ष श्रीमती अंजनी राधेश्याम विभार के निर्देश पर निगम जोन 5 के सभी बडे बकायादारो से नियमानुसार कडाई के साथ राजस्व वसूली की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

यह भी देखें : 

कैंसर के संभावित मरीजो की स्क्रीनिंग 23 को…राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 24 फरवरी को किया जायेगा आयोजित…हरी झण्डी दिखाकर जन जागरूकता रथ किया गया रवाना…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471