देश -विदेश

सतह से सतह तक 700 किमी मारक क्षमता वाली अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। भारत में विकसित कम दूरी के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का मंगलवार को ओडिशा तट से सटे अब्दुल कलाम द्वीप से सफल परीक्षण किया। यह टेस्ट भारतीय सेना के स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड द्वारा सुबह 8.30 बजे संचालित किया गया. यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु क्षमता सक्षम मिसाइल है. इसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर है। अग्नि-5 अग्नि सीरीज की मिसाइलें हैं जिन्हें डीआरडीओ ने विकसित किया है। पृथ्वी और धनुष जैसी कम दूरी तक मारे करने में सक्षम मिसाइलों के अलावा भारत के बेड़े में अग्नि-1, अग्नि-2 और अग्नि-3 मिसाइलें हैं।

Back to top button
close