Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी…धान खरीदी की बकाया राशि लेने हो जाएं तैयार…इस योजना से सरकार करेगी भुगतान…

रायपुर। प्रदेश के किसानों को सरकार बड़ी राहत देने वाली है। किसान अभी तक असमंजस में थे कि धान खरीदी का बकाया राशि मिलेगा की नहीं। मिलेगा तो कब तक। बकाया राशि के इंतजार में किसान सरकार की हर एक कदम कर टकटकी लगाए देख रहे थे।



सरकार ने अब फैसला किया है कि किसान नगद सहायता योजना से किसानों को धान खरीदी की बकाया राशि का भुगतान करेगी। मंत्रिमंडल की उपसमिति ने नई योजना का खाता तैयार किया है। आगामी कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी मिल सकती है।
WP-GROUP

मिली जानकारी के अनुसार केंद्र के किसान सम्मान निधि की तर्ज पर होगा किसान नकद सहायता योजना। धान के साथ दूसरी फसलों के उत्पादक किसानों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

Image result for dhaan kharidi payment money

मुख्यमंत्री बजट भाषण के दौरान इस नई योजना की घोषणा कर सकते हैं। नए वित्तीय वर्ष से पंजीकृत व पात्र किसानों के खाते में नगद सहायता राशि जमा कराई जाएगी।

यह भी देखें : 

बड़ी खबर: प्रदेश के सभी बड़े शहरों में खुलेंगे अंग्रेजी माध्यम के स्कूल…कलेक्टरों को एक सप्ताह के भीतर स्कूल चयन करने निर्देश…

Back to top button
close