क्राइमछत्तीसगढ़

खेत में आपत्तिजनक हालत में मिली मां, प्रेमी की हत्या

जांजगीर चांपा। रात के अंधेरे में खेत में अपनी मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लेने के बाद दो सगे भाइयों ने प्रेमी की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना जांजगीर थाना के गाम लछनपुर की है जहां मृतक विनोद तिवारी गाँव में पुजारी था, वह घर-घर जाकर पुरोहित का भी काम करता था। इस वजह से उसका गांव के सभी घरों में बेरोक-टोक आना जाना था। इसी सिलसिले में उसका फूलबाई के घर भी आना जाना था, मगर यह आना-जाना पिछले कुछ समय ज़्यादा ही बढ़ गया था। इस कारण फूलबाई से उसकी घनिष्ठता इतनी बढ़ गई कि वह धीरे-धीरे शारीरिक संबंध में बदल गई थी। फूलबाई और विनोद के बीच पनपे इस प्रेम संबंध की जानकारी फूलबाई के दोनो बेटों नरसिंह और छोटू को हो गई थी। शनिवार देर रात खेत में फूलबाई अपने प्रेमी विनोद मिलने गई थी। इसकी जानकारी उनके दोनों बेटों को पहले से ही हो गई थी, इसलिए पहले से ही उन पर नजऱ रखे हुए थे, और रात के अंधेरे में अपनी मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद दोनो बेटों ने विनोद डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। सुबह ग्रामीणों ने खेत में लाश पड़े होने की पुलिस को दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों भाइयों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

यह भी पढ़े – बाथरूम में पैर फिसलने से गिर गई थीं श्रीदेवी

Back to top button
close