रायपुर। नगर निगम के राजस्व एवं जल विभाग ने महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देश पर सोमवार से ही निगम क्षेत्र में जोन स्तर पर घर-घर जाकर नलों का सर्वे अभियान के दौरान अवैध नल कनेक्शनों का पता लगाकर उन पर कार्यवाही करने का अभियान तेज गति से प्रारंभ कर दिया।
नगर निगम जोन 1 के वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 के खमतराई क्षेत्र एवं ठक्कर बापा वार्ड 17 के गुढियारी क्षेत्र में जोन जलविभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जोन 1 कमिश्नर दिनेश कोसरिया के नेतृत्व में घर-घर जाकर सघन अभियान चलाकर अवैध नल कनेक्शनों का नलों की जांच कर पता लगाया।
इसमें खमतराई क्षेत्र में 10 एवं गुढियारी क्षेत्र में 5 लगभग 15 घरों में लगे हुए 15 अवैध नल कनेक्शनों की जानकारी मिलते ही मौके पर तत्काल अवैध कनेक्शन को काटने की कड़ी कार्यवाही की गई। जोन 1 कमिश्नर ने बताया कि जोन स्तर पर जोन जल एवं राजस्व विभाग की टीम निरंतर सभी वार्डो में घर-घर जाकर नलों का सर्वे कर अवैध नल का पता लगाकर उन पर नियमानुसार कडी कार्यवाही का अभियान निरंतर जारी रखेगी।
इसी प्रकार जोन 6 कमिश्नर विनय मिश्रा ने बताया कि जोन 6 जल एवं राजस्व अमले ने जोन क्षेत्र में रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 के क्षेत्र में लालपुर क्षेत्र में सघन अभियान घर-घर जाकर नल कनेक्षनों की जांच करके चलाया एवं इस दौरान लालपुर के 12 घरों में अवैध नल कनेक्षन मिलने पर उन्हें तत्काल स्थल पर जोन कमिश्नर के नेतृत्व में जोन जल एवं राजस्व विभाग अमले ने काटने की कार्यवाही की।
जोन कमिष्नर ने बताया कि जोन के सभी वार्डो में जल एवं राजस्व विभाग द्वारा जोन स्तर पर मिलकर घर-घर नलों का सर्वे कर अवैध नलों का पता लगाकर उन पर कडी कार्यवाही करने का अभियान व सभी नलों पर निगम हित में महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर नियमानुसार करारोपण करने का अभियान तेज गति से जारी रहेगा।
यह भी देखें :
Add Comment