Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: दुर्ग सांसद विजय बघेल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा…सोशल मीडिया में मिलने लगी बधाई…लेकिन अभी…

रायपुर। दुर्ग सांसद विजय बघेल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ इससे पहले ही विजय बघेल को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

दुर्ग सांसद विजय बघेल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा काफी दिनों से थी। कुछ दिन पहले ही भाजपा ने कई प्रदेशों में अपने नये प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा की। मध्यप्रदेश में भी नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। इसी के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की कवायद शुरू हो गई।



कल से अचानक सोशल मीडिया में श्री बघेल को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया में विजय बघेल को बधाई मिलने लगी। बधाई प्रदेश अध्यक्ष के नाम के ऐलान से पहले मिलने लगी।
WP-GROUP

पूर्व विधायक और समर्थकों ने फेसबुक पर बधाई दी है। जबकि अभी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई है। आज सुबह से ही विजय बघेल के भिलाई स्थित घर पर भी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: पण्डरिया शक्कर कारखाना ने बनाया प्रदेश में शक्कर की सर्वाधिक रिकवरी का रिकार्ड…एक दिन में किया इतना उत्पादन…

Back to top button
close