
रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई ओवरब्रिज पर कल जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हो गए। मृतक युवती का नाम रूबी शर्मा है।
बताया गया कि रूबी अपनी सहेली गीता के साथ खमतराई अपने घर जा रही थी। उसी दौरान एक कार ने टक्कर मार दी। घटना में रूबी की मौत हो गई। वहीं घायल गीता को गंभीर हालत में मेकाहारा लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी देखें :