नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। रामलीला ग्राउंड पूरी तरह सज गया है। केजरीवाल आज दोपहर 12.15 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में दिल्ली के निर्माता के नाम से मंच बनाया गया है। इस पर दिल्ली को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अलग-अलग तबकों के 50 लोग रहेंगे।
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से आज अरविंद केजरीवाल शपथ लेेंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल को लगता है कि एक ही कैबिनेट को दोहराया जाना चाहिए तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। लोग कैबिनेट के काम से खुश हैं और हमने अपने काम के आधार पर चुनाव जीता। हम लोगों का विश्वास बनाए रखेंगे। हमने जनता को 10 गारंटी दी है, जिसे गांरटी के साथ पूरा करेंगे। सिसोदिया ने कहा कि पूर्ण राज्य का मुद्दा भी उठाएंगे क्योंकि एक चुनी हुई सरकार के पास लैंड और पुलिस होनी चाहिए।
मंत्री पद की शपथ लेंगे 6 विधायक
रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल के साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
आज सुबह अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि आज तीसरी बार दिल्ली के सीएम की शपथ लूंगा। अपने बेटे को आशीर्वाद देने रामलीला मैदान जरूर आएं।
लगाए गए बैनर-पोस्टर
रामलीला मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। यहां कुछ ऐसे पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। नायक-2 बैक अगेन जैसे पोस्टर भी लगाए गए हैं।
62 सीटों पर आप का कब्जा
इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। 70 सीटों में से उसने 62 पर कब्जा जमाया, वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खाते में 8 और कांग्रेस को शून्य सीटें मिली हैं। एक वक्त ये चुनाव एकतरफा दिखा रहा था, लेकिन वोटिंग से तीन हफ्ते पहले बीजेपी ने अपनी पूरी तातक झोंक दी, जिसके बाद चुनाव काफी दिलचस्प हो गया था। हालांकि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर आप पर ही भरोसा जताया।
इन्हें मिला निमंत्रणपार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के सातों सांसदों, नवनिर्वाचित आठों भाजपा विधायकों और सभी नगर निगम पार्षदों को आमंत्रित किया है। अव्यान तोमर को खासतौर से आमंत्रित किया है। इसके अलावा दिल्ली शासन में योगदान करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के 50 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। ये सभी नए मंत्रिमंडल के साथ मंच साझा करेंगे।
यह भी देखें :
Add Comment