छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: 7 साल की मासूम से बलात्कार… पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार…

दुर्ग जिले में एक 7 साल की मासूम के साथ अनाचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी शंकर यादव (23 साल) ने मोहन नगर पुलिस को बताया कि सोमवार 24 जनवरी की रात बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। उसने उसे अंगूर खाने के बहाने बुलाया। इसके बाद बहला फुसलाकर उसे टेंट हाउस में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची वहां से जब घर पहुंची तौ परिजन ने उसकी हालत देखकर पूछा। वह काफी डरी सहमी थी। उसने परिजन घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Back to top button
close