छत्तीसगढ़सियासत

(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़ : एक तरफ जनपद अध्यक्ष के लिए चल रहा घमासान…वहीं दूसरी ओर कांग्रेस समर्थित इस जनपद सदस्य ने थाम लिया भाजपा का दामन…डॉ. रमन सिंह के समक्ष ली सदस्यता…

जनपद पंचायत नगरी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच मेचका जनपद क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य दिनेश्वरी नेताम एवं उनके पति मुनईकेरा के नव निर्वाचित सरपंच महेन्द्र नेताम ने कल रात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समक्ष बीजेपी ज्वाइन किया।

अध्यक्ष पद की गहमागहमी के बीच भाजपा मंडल नगरी के अध्यक्ष मोहन नाहटा एवं पूर्व विधायक द्वय श्रवण मरकाम व पिंकी शाह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सीएम से मिलकर दिनेश्वरी महेन्द्र नेताम को भाजपा की सदस्यता दिलाई।



इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व एल्डरमेन व भाजयुमो नेता विनोद गिरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।च्च्विदित हो कि दिनेश्वरी नेताम कांग्रेस से जनपद अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी।
WP-GROUP

वर्तमान में श्रीमती नेताम ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर थी। ऐसे समय में उनका बीजेपी में जाना कांग्रेस में चल रही खींचतान का नतीजा है। भाजपा अपनी रणनीति में सफल साबित हुई।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : राज्य बनने के बाद पहली बार फुल और सिंगल बेंच द्वारा खुली जनसुनवाई…न्यायमूर्ति एच.एल दत्तू ने कहा- मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए बुनियादी सुविधाएं जरूरी…

Back to top button
close