Breaking Newsदेश -विदेशसियासतस्लाइडर

केजरीवाल 16 को लेंगे शपथ…उपराज्यपाल से मिलकर लौटे…थोड़ी देर में विधायकों संग बैठक…

दिल्ली। दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर विजेता बनकर उभरी है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आप ने लगातार दूसरी बार इतिहास रचा है और विरोधियों को जीत की आंधी में उड़ा दिया।

मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के आए नतीजों में आप ने 70 में से 62 सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा सिर्फ 8 सीटों पर सिमट गई। 2015 की तरह इस बार भी कांग्रेस शून्य पर रही।



आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। 16 फरवरी को रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इस बार वह लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं मंत्रीमंडल में मनीष सिसोदिया, आतिशी, राघव चड्ढा जैसे नामों को शामिल करने की चर्चा चल रही है।
WP-GROUP

उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकाल करने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने आवास वापस लौट गए हैं। यहां वो कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए केजरीवाल के आवास पर पहले से ही आप के सभी विजेता विधायक पहुंचे हुए हैं।

यह भी देखें : 

VIDEO रायपुर: चालानी कार्रवाई का विरोध शुरू…विधायक विकास उपाध्याय और SSP आरिफ शेख आमने-सामने…विधायक ने दी ये चेतावनी…

Back to top button
close