Breaking Newsसियासतस्लाइडर

BIG BREAKING एक्जेक्ट साबित हुए एग्जिट पोल…दिल्ली फिर आप के हवाले… ठंड में चला मफलरधारी का जादू…दिग्गज हुए धराशायी….

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। आम आदमी पार्टी 50 से ज्यादा सीटों पर आगे बनी हुई है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 15 से ज्यादा सीटों पर आगे है। कांग्रेस की बात करें तो वह एक सीट पर आगे बनी हुई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपडग़ंज सीट से आगे बने हुए हैं। चुनाव परिणाम दोपहर तक आने की संभावना है। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं. इस चुनाव में कुल 672 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला आज सामने आ जाएगा।



चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच हुआ है। मतदान पश्चात आए सभी एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) को दोबारा दिल्ली की सत्ता मिलने की संभावना जताई गई है।
WP-GROUP

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। कुछ सर्वेक्षणों में संकेत दिया गया है कि पार्टी 2015 का रिकॉर्ड दोहरा सकती है जब इसने 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत का परचम फहराया था।



इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया था कि आप को 59-68 और भाजपा को 2-11 सीट मिल सकती हैं। वहीं, एबीपी-सी वोटर के अनुसार आप को 49-63 और भाजपा को 5-19 सीट मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ-इस्पोस के अनुसार केजरीवाल की कुर्सी बरकरार रह सकती है और आप को 47 तथा भाजपा को 23 सीट मिल सकती हैं।

रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 48-61 और भाजपा को 9-21 सीट मिलने के आसार हैं। टीवी 9 भारतवर्ष-सिसेरो के अनुसार आप को 52-64 और भाजपा को 6-16 सीट मिल सकती हैं। वहीं, नेता-न्यूज एक्स के अनुसार आप के खाते में 53-57 और भाजपा के खाते में 11-17 सीट आ सकती हैं।

यह भी देखें : 

BJP विधायक और उनके परिजनों पर महिला का आरोप… होटल में बुलाकर किया RAPE…

Back to top button
close