छत्तीसगढ़स्लाइडर

दो यात्री बसों में हुई जबरदस्त टक्कर…36 से अधिक लोग हुए घायल…कुछ लोगों की हालत गंभीर…

रायपुर। एनएच 30 में दो बसों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। केशकाल थाना अंतर्गत सिंघनपुर के पास नरेश ट्रेवल्स और महेंद्रा ट्रेवल्स की बसे तेज गति के चलते आपस में टकरा गई। इससे दोनों बसों में सवार लगभग 36 से अधिक यात्री घायल हो गए।



इसमें सात यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल घटना स्थल से 108,पिकअप और टैक्सी की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल लाया गया। सभी घायलों का स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में उपचार जारी है।


WP-GROUP

वहीं कुछ लोगों को कांकेर और रायपुर रिफर किया गया हैं। घटना की खबर लगते ही राजधानी की ओर जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केशकाल पहुंचकर घटना का जायजा लिया और घायलों से मिले। स्थानीय विधायक संतराम नेताम को भी घटना की जानकारी होने पर वे भी तत्काल दल बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना। घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची। जेसीबी के माध्यम से दोनों बसों को हटाकर आवागमन को सुचारू रूप से प्रारम्भ किया गया।

यह भी देखें : 

शहर विकास को लेकर महापौर परिषद के सदस्यों के साथ हुई चर्चा…देवेन्द्र यादव ने निगम के अधिकारियों के साथ की जोनवार विभागीय कार्यों की समीक्षा…

Back to top button
close