रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध इलाके के एक ट्रांसपोर्ट से पुलिस ने एक कट्टा सहित गांजा बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजधानी के टाटीबंध इलाके में बालाजी ट्रांसपोर्ट में आज अमानाका पुलिस ने दबिश दी। ट्रांसपोर्ट के गोडाउन से पुलिस ने एक कट्टा और करीब 1 किग्रा गांजा बरामद किया है। बताया गया कि आज ही सुबह यज्मह पर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि बालाजी ट्रांसपोर्ट द्वारा अवैध चीजों की सप्लाई की शिकायत पुलिस को मिली थी। पुलिस ने आज वहां दबिश दी तो गांजा सहित कट्टा बरामद हुआ। बताया गया कि कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। ट्रक में भर कर गुजरात से लाया जा रहा था। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही ट्रकों को ट्रांसपोर्टर रवाना कर दिया।
यह भी देखें :
Add Comment