
रायपुर। छत्तसीगढ़ विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले राउंड में भाजपा कांग्रेस से पीछे है। जोगी कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी भी मरवाही से पीछे हो गए हैं। रायपुर जिले की 7 सीटों पर कांग्रेस 6 सीटों पर आगे हैं।
भाटापारा से जेसीसीजे चैतराम साहू 435 मतों से आगे हैं। अकलतरा से ऋचा जोगी आगे, महासमुंद से विनोद चंद्राकर 2000 मतों से आगे चल रहे हैं। खल्लारी से द्वारिकाधीश यादव 3014, सराईपाली से किस्मत लाल नंद 4000 मतों से आगे, कोटा से रेणु जोगी 6 हजार मतों से आगे, बसना देवेंद्र बहादूर सिंह 2000 वोटों से आगे, पंडरिया से ममता चन्द्राकर कांग्रेस प्रत्याशी लगभग 587 वोट आगे, कवर्धा से कांग्रेस प्रत्याशी मो. अकबर लगभग 439 वोटो से आगे। मरवाही से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी पीछे हो गए हैं। जोगी 2100 वोटों से पीछे हैं। कोटा से रेणु जोगी आगे चल रही हैं। धमतरी से गुरमुख सिंह वोरा पीछे।
यह भी देखे : LIVE विधानसभा चुनाव RESULTS