क्राइमछत्तीसगढ़

चरित्र में संदेह, पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

रायपुर। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई में कल शाम एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह करते हुए अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से फरार होने का प्रयास कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार शाम की है।
डूमरतराई निवासी आरोपी वीरेन्द्र यादव अपनी पत्नी रिंकी यादव के चरित्र पर संदेह करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कल शाम को भी रिंकी यादव के चरित्र पर संदेह करते हुए आरोपी वीरेन्द्र यादव ने फिर से विवाद शुरू किया। इसके बाद दोनों के बीच काफी तनातनी हुई, दोनों के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ा कि आवेश में आकर आरोपी वीरेन्द्र यादव ने घर में रखी कुल्हाड़ी से रिंकी यादव पर प्राणघातक हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से रिंकी यादव के सिर और भुजा सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर संघातिक चोटें आई। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए, इसके बाद गंभीर रूप से घायल रिंकी यादव को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इधर मौके से फरार होने का प्रयास कर रहे आरोपी वीरेन्द्र यादव को पुलिस ने घटना स्थल के करीब ही दबोच लिया।

Back to top button
close