देश के कई राज्यों के लिए अभी बारिश मुसीबत बन सकती है। यह बेमौसम बारिश मुसीबत बढ़ा सकती है। मौसम के विशेषज्ञों ने पूर्वोत्तर और मध्य भारत के राज्यों में भारी बारिश सहित आंधी, ओलावृष्टि का अनुमान जताया है।
7, 8 और 9 फरवरी को ऐसे कई राज्य हैं जहां तेज बारिश और ओलावृष्टि होगी। इनके अलावा कुछ शहरों में बारिश तो होगी लेकिन हल्की रहेगी। आइये जानें देश में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।
– कई राज्यों में अभी मौसम का मिजाज़ 8 फरवरी तक बिगड़ा हुआ रहेगा। यह अनुमान है कि अगले दो दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि होगी। इसके अलावा तेज़ हवाएं भी चलेंगी जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश नुकसान पहुंचा सकती है।
– 8 और 9 फरवरी तक तेलंगाना में गरज व चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।
– 9 फरवरी तक विदर्भ में मौसम साफ हो जाएगा लेकिन मराठवाड़ा में लगातार बारिश होती रहेगी।
– अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में गरज के साथ बारिश हो सकती है। विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल के एक-दो स्थानों पर भी इस दौरान बारिश होने की संभावना है।
– मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में अभी 8 फरवरी तक बारिश जारी रहेगी। 9 फरवरी के बाद से बारिश का दौर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी शुरू हो सकता है।
– मध्यप्रदेश में बारिश की वापसी हो रही है। यहां मंडला, जबलपुर और दमोह जैसी जगहों पर बारिश और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।
– दिल्ली में मौसम अच्छा रहेगा। यहां हवा चलने के बावजूद दिन काफी सुखद रहने वाले हैं। सुबह कोहरे की बहुत उथली परत के साथ सुबह ठंडी रहेगी।
– छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव, रायगढ़ और जगदलपुर जैसे स्थानों सहित छत्तीसगढ़ के दक्षिणी और मध्य भागों में अच्छी बारिश होगी।
– पूर्व MadhyaPradesh और Chhattisgarh के कई हिस्सों हल्की बारिश और ओलावृष्टि के साथ मध्यम वर्षा संभव है।
– ओड़िशा और झारखंड में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।
– विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के नए सिस्टमों का प्रभाव अगले 24 घंटों तक कायम रहेगा। इसके परिणामस्वरूप पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर अच्छी बारिश बारिश हो सकती है। इन राज्यों में कुछ स्थानों पर तेज़ बारिश के साथ ओले भी गिरने की संभावना है।
– झारखंड में मौसम करवट बदल रहा है। राज्य के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, चाईबासा, संबलपुर और ओडिशा के पुरी, भुबनेश्वर, कटक, पारादीप, गजपति और गंजम में तेज बारिश हो सकती है। यहां एक दो स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी जताई जा रही है।
-पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है। कोलकाता में 7 फरवरी और 8 फरवरी को मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज और हल्की बारिश के साथ होगी।
– 6 फरवरी को ओडिशा और दक्षिण झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, राजस्थान, पश्चिम उत्तरप्रदेश, गुजरात और उत्तर कोंकण और गोवा के साथ-साथ उत्तर मध्य महाराष्ट्र में भी ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
– पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की कमी आएगी। इसका मतलब यह है कि अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और दक्षिणी झारखंड में बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना है।
यह भी देखें :
घरों में नल से अचानक निकलने लगी शराब…लोग रह गए सन्न…जानिए आखिर ऐसा हुआ कैसे…
Add Comment