दुर्ग। छत्तीसगढ़ के नामी निजी इंजीनयिरिंग कॉलेजों में एक बीआईटी (भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) दुर्ग में बुधवार को छात्रों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। इस दौरान कॉलेज के आलावा बाहरी छात्र भी वहां पहुंच गए और कॉलेज में पथराव करने लगे।
कॉलेज प्रबंधन ने माहौल बिगड़ता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस के जवान कॉलेज परिसर में तैनात कर दिए गए हैं। कुछ देर तक आलम ये था कि छुट्टी के बाद भी छात्र कॉलेज के बाहर नहीं जा पा रहे थे।
बीआईटी दुर्ग के प्राचार्य डॉ. अरुण अरोरा ने बताया कि आज सुबह छात्रों के बीच विवाद के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस एक बार कॉलेज आकर छात्रों को समझाइस देकर लौट गई। इसके बाद दोपहर में अलग अलग गुटों में छात्र फिर कॉलेज में इकट्ठा हुए और मारपीट करने लगे।
बड़ी संख्या में बाहरी छात्र भी आ गए और कॉलेज में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ करने लगे। फिर से पुलिस को सूचना दी गई। शाम तक पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया था। मुख्य गेट पर हुड़दंगियों की मौजूदगी के कारण छुट्टी के बाद भी छात्रों को कैंपस में रोका गया था। स्थिति सामान्य होने के बाद अब उन्हें जाने दिया जा रहा है।
कॉलेज ने पुलिस को बताए संदिग्ध छात्रों के नाम
डॉ। अरोरा ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद के मुख्य कारण कॉलेज में ही सेकेंड ईयर के कुछ छात्र हैं। इनमें सीएसई, आईटी के दो—दो छात्रों की भूमिका ज्यादा संदिग्ध है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से इनके नाम पुलिस को बता दिए गए हैं।
विवाद के पीछे का मुख्य कारण फिलहाल पता नहीं चला है। कॉलेज की ओर से इसपर अलग से जांच की जा रही है। पुलिस से भी मामले में लिखित शिकायत कर दी गई है। हुड़दंगियों ने कॉलेज की संप्पति समेत कुछ छात्रों व स्टाफ के कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया है।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़: 5 सराफा कारोबारियों पर IT की दबिश…लाखों रुपए के लेनदेन में गड़बड़ी की खबर…
Add Comment