छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: विधानसभा-सत्र 12 से 19 जुलाई तक…!

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई के दूसरे सप्ताह में बुलाए जाने की संभावना है। मानसून-सत्र 12 से 19 जुलाई तक हो सकता है। आठ दिनों के इस सत्र में सदन की 7 बैठकें भी होंगी।



जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक आने वाले सप्ताह में इस संबंध में विधानसभा सचिवालय से इस संबंध में अधिसूचना जारी हो सकती है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद के बाद यह दूसरा सत्र होगा, जिसमें नई सरकार अपने कामकाज का लेखाजोखा प्रस्तुत करेगी।
WP-GROUP

मध्यप्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। वहां मानसून-सत्र 8 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा।

यह भी देखें : 

कमल के फूल से तौले गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

Back to top button
close