छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: कोरबा में मां ने की दो सगे बेटों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में मंगलवार को मां ने दो बच्चों की हत्या कर दी । महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बिरगहनी गांव निवासी सरिता यादव (25 वर्ष) ने दो बेटों कान्हा (दो वर्ष) और मुरली(चार माह) की गला दबाकर हत्या कर दी है और बेटी आंचल (छह वर्ष) को मारने का प्रयास किया लेकिन वह बच गई।



पुलिस ने बताया कि सोमवार को विरगहनी गांव निवासी महिला सरिता यादव का अपने पति बलिराम यादव (28 वर्ष) के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति घर से कहीं चला गया था। जिसके बाद महिला ने गुस्से में आकर अपने तीनों बच्चों को मारने का प्रयास किया।


WP-GROUP

उन्होंने बताया कि सरिता ने कान्हा और मुरली की गला दबाकर हत्या कर दी और शव पड़ोस के घर के शौचालय में जाकर छिपा दिया। वहीं उसने बड़ी बेटी आंचल का भी गला दबाने के बाद उसे मृत समझकर छोड़ दिया था। लेकिन बच्ची की जान बच गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जब पति घर लौटा और बच्चों के बारे में पूछताछ की तब महिला ने पति को घटना की जानकारी दे दी। बाद में बलिराम ने पुलिस को इसकी जानकारी दी तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने बच्चों का शव बरामद कर लिया है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी देखें : 

आज इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार का दिन…

Back to top button
close