क्राइमदेश -विदेश

फर्जी एनकाउंटर: धुत इंस्पेक्टर ने युवक को मारी गोली

नई दिल्ली/नोएडा। बहन की सगाई करके लौट रहे युवक जितेंद्र यादव दारोगा ने नशे की हालत में गोली मार दी। जितेन्द्र को गंभीर हालत मेंअस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके साथी गायब बताए जा रहे हैं। युवक को जिसने गोली मारी उस इंस्पेक्टर का नाम विजयदर्शन है। पीडि़त परिवार का आरोप है कि रात को लगभग 10 बजे जब जितेंद्र बहरामपुर से बहन की सगाई कर लौट रहा था। तभी नशे में धुत विजयदर्शन ने फर्जी एनकाउंटर करने की कोशिश की। परिवार वालों का कहना है कि जितेंद्र के दोस्तों को इंस्पेक्टर ने गायब कर दिया है। जितेंद्र नोएडा स्थित एक गांव में जीम चलाता है। परिवार वालों ने बताया कि गोली जितेन्द्र क गले में लगी है और रीढ़ की हड्डी में अटक गई है।

Back to top button
close